हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को सड़क हादसे के दौरान ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई जिसके नीचे महिलाएं दब गई जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया। इस दौरान कुल 6 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
आपको बता दें कि ईटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव सादिकपुर से गुलावठी जा रही थी। इस दौरान गांव के पास ही तीन महिलाएं भी ट्रैक्टर में सवार हो गई। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली बुलंदशहर रोड पर पक्की चौकी के पास पहुंची तो अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने के चलते ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान तीनों महिलाएं ट्रैक्टर के नीचे दब गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने तीनों महिलाओं को बाहर निकाला। चिकित्सकों ने रामप्यारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
गाजियाबाद: ATS Mall में पाएं प्री लीजड शॉपस मल्टी ब्रेंड्स || मात्र 55 लाख से शुरु: 7037903700

























