हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस की बदमाशों से चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाशों को पुलिस ने घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने अवैध असलहा मय खोखा/जिंदा कारतूस व एक कुंतल विद्युत तार बरामद किया है। घायल बदमशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम गुलबहार पुत्र नासिर व सुहेल पुत्र सरताज बताया है। जिन्होंने 12-11-2022 और 26-12-2022 को थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हुई तार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किए गए बदमाश शातिर किस्म के चोर हैं जो थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर व थाना खरखौदा जनपद मेरठ में डकैती के अभियोग में वांछित/फरार चल रहे थे। पुलिस गिरफ्तार किए गए बदमाशों की कुंडली खंगालने में लगी है। साथ ही यह भी पता लगा रही है कि चोर किसे यह माल बेचा करते थे।































