निजामपुर के OYO होटल में किशोरी के साथ हुआ दुष्कर्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के निकट निजामपुर में हाईवे किनारे बने एक ओयो होटल में एक किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया और पीड़िता की वीडियो बनाई गई तथा नग्न अवस्था में किशोरी की अश्लील फोटो खींची गई और पीड़िता को ब्लैक मेल किया गया। अब ओयो होटल पुलिस की जांच के घेरे में है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार एक षडयंत्र के साथ एक किशोरी को एक युवक ने 18 जुलाई-22 को निजामपुर ओयो होटल में सुबह 9 बजे बुलाया। षडयंत्रकारियों ने किशोरी को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया और ब्रेड पकौड़े खिलाए। जब किशोरी अचेत हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया औऱ अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए। अब तो षडयंत्रकारियों के हौसले बढ़ गए। वे किशोरी को ब्लाक मेल करने लगे अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर निजामपुर के ओयो होटल बुलाते औऱ फिर उसके साथ दुष्कर्म करते। ऐसा किशोरी के साथ अनेक बार हुआ। जब षडयंत्रकारियों की हरकतें असहनीय हो गई तब पीड़िता ने हापुड़ के महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878































