दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी न होने पर भड़के सपाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के संजय विहार कालोनी की एक नाबालिगा के साथ हापुड़ व हरिद्वार के होटल में कई बार दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को कलैक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ व संजय यादव की अगुवाई में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता कलैक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। सपाइयों ने पुलिस रिपोर्ट में नामजद दुष्कर्म के आरोपी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहित पाल, चिकित्सक जितेंद्र कंसल, अरुणपाल तथा युवती मनस्वी को अविलम्ब गिरफ्तार करने की मांग की और मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के साथ षडयंत्र के तहत निजामपुर के एक होटल, हरिद्वार के एक होटल तथा संजय विहार कालोनी में एक घर में कई बार दुष्कर्म किया गया और आरोपियों ने अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक किया है।
























