भारत जोड़ो यात्रा से देश में महान परिवर्तन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा के उत्तर प्रदेश के कोर्डिनेटर सलमान खुर्शीद ने सोमवार को हापुड़ में कांग्रेसजनों व अन्य लोगों को उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया और कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा से देश में महान परिवर्तन हो रहा है औऱ इतिहास का एक नया चैप्टर लिखा जा रहा है। इस नए चैप्टर में आपका नाम अंकित होने से न रह जाए। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को दिल्ली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि जिसका कभी कांग्रेस से मतलब नहीं रहा, वो लोग भी यात्रा का समर्थन कर रहे है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने उन राजनीतिक दलों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है जिनकी सोच कांग्रेस से मिलती है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सलमान खुर्शीद व कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीकी के हापुड़ पहुंचने पर प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने स्वागत किया।
























