हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रक्तदान महादान है… इस नारे के साथ संत निरंकारी मिशन चैरिटेबल फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शनिवार को हापुड़ के मुख्य मारर्गों से एक जागरूकता रैली निकाली और लोगों को ब्लड डोनेशन के लिए प्रेरित किया और उन्हें जागरूक किया।
हापुड़ की दिल्ली रोड, तहसील चौपला, फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, गढ़ रोड समेत रैली विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी। बता दें कि संत निरंकारी मिशन चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा निकाली गई इस जागरूकता रैली में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जहां लोगों को बताया कि रक्तदान महादान है।
























