हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के बहुचर्चित टिंबर व्यवसायी राजीव कंसल की मौत के मामले की सुनवाई अब अगले वर्ष 17 जनवरी 2023 को होगी। इस मामले में थाना हापुड़ देहात पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित की है जिस पर सुनवाई चल रही है।
बता दें कि मृतक राजीव कंसल के पिता पूरनमल ने हापुड़ के चार लोग योगेश दलाल, मनीष कंसल उर्फ मक्खन, हेमचंद सर्राफ तथा संजीव कुमार पर सूदखोरी का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था और धारा 306, 504, 506 के तहत पुलिस ने रिपोर्ट की थी। राजीव में तमंचे से स्वयं को गोली मारी थी और पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद किया था। यह चर्चित मामला 9 अगस्त 2021 का है।
इस सिलसिले में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए थे। दूसरा मुकदमा पुलिस ने मृतक राजीव कंसल के विरुद्ध आमर्स एक्ट के तहत दर्ज किया था। राजीव कंसल की मौत आज भी जन-जन की जुबान पर है। ताज्जुब तो यह है कि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही नहीं की उल्टी क्लोजर रिपोर्ट न्यायालय में दाखिल कर दी। पूरे मामले की सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय ने 17 जनवरी 2023 नियत की है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर


























