बच्चे स्वस्थ होंगे तभी स्वस्थ समाज और संपन्न देश का निर्माण होगा : हरेंद्र तेवतिया










बच्चे स्वस्थ होंगे तभी स्वस्थ समाज और संपन्न देश का निर्माण होगा : हरेंद्र तेवतिया

– राजकीय इंटर कॉलेज, मुरादपुर में ‌हुआ किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन
– अच्छी सेहत के लिए स्वच्छता और पौष्टिक आहार जरूरी : डा. केपी सिंह

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बच्चों का स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है। बच्चे स्वस्थ होंगे तभी स्वस्थ समाज और संपन्न देश का निर्माण होगा। यह बातें गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया ने बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज, मुरादपुर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा – यह अच्छा कार्यक्रम है, किशोरों को इसका लाभ उठाना चाहिए। ‌कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्या तृप्ता पासी और शिक्षकों में रेणु यादव, आलोक सारस्वत, मोहिनी सिंह और पूजा खंडेलवाल का सक्रिय सहयोग रहा।
कार्यक्रम में मौजूद छात्र – छात्राओं को संबोधित करते हुए एसीएमओ डा. केपी सिंह ने कहा – अच्छी सेहत के लिए स्वच्छता और पौष्टिक आहार जरूरी है। किशोर स्वास्थ्य के लिए भारत सरकार का यह कार्यक्रम बहुत ही उपयोगी है। कार्यक्रम के तहत जिले में भी इस आयु वर्ग के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञ उपलब्ध हैं, जो उनकी बात समझकर उचित परामर्श उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने बताया- किशोरावस्था में शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर किशोर – किशोरियों को परामर्श के लिए “साथिया केंद्र” खोले गए हैं। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजीव सिरोही और एआरओ आनंद यादव भी मौजूद रहे। क्षय रोग विभाग से पीपीएम कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने क्षय रोग के बारे में जानकारी दी और बताया कि क्षय रोग की जांच व उपचार का प्रावधान सरकार की ओर से किया गया है। इसके साथ उपचार जारी रहने तक क्षय रोगी के बैंक खाते में निक्षय पोषण योजना से हर माह पांच सौ रुपए दिए जाते हैं।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के डीईआईसी मैनेजर डा. मयंक चौधरी ने कार्यक्रम के दौरान एनीमिया, मानसिक रोगों और माहवरी स्वच्छता पर भी जानकारी दी । विशेषज्ञों ने किशोरियों को बताया – माहवारी के दौरान सेनेटरी नेपकिन का प्रयोग करें। छह से आठ घंटे पर नेपकिन बदलना जरूरी होता है, ऐसा न करने पर संक्रमण का खतरा होता है। कार्यक्रम में आरबीएसके टीम से डा. अंतिका शर्मा, डा. सुहेल, डा. कंचन सिंह, डा. नेक सिंह, विरेंद्र सिंह, किरन देवी और राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

🔊 Listen to this जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अनुसार रंगों का पर्व…

Read more

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। हापुड़ के व्यस्त चौराहों में से एक तहसील चौराहा पर एक महिला दो बच्चों…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पक्का बाग में अवैध निर्माण

पक्का बाग में अवैध निर्माण

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा
error: Content is protected !!