👁 0 views Views
पुलिस ने वाहन चोर दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक बाइक चोर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार हापुड़ कोतवाली पुलिस बुलंदशहर रोड पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया। पकड़ा गया बदमाश वाहन चोर निकला और तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा व कारतूस भी मिला। बरामद बाइक भी चोरी की बताई गई। आरोपी थाना कपूरपुर के गांव मतनावली का अजीत है। पुलिस ने अजीत को जेल भेज दिया है।
हापुड़ में अब खुल गया है BIKANERVALA: 7817077953





























