यूपी में तीन जनवरी को प्रवेश करेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): एआईसीसी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर और अल्पसंख्यक विभाग में यूपी कांग्रेस के प्रभारी आजम बेग ने बुधवार को हापुड़ में कहा कि आगामी 3 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली के रास्ते गाजियाबाद में प्रवेश करने जा रही हैं जो कि यूपी गेट से शुरू होकर लोनी होते हुए बागपत और शामली जिले में पहुंचेगी। यूपी में करीब 120 किलोमीटर की यह यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 3 जनवरी से यूपी में शुरू होने जा रही भारत जोड़ो यात्रा में लाखों की संख्या में लोग पदयात्रा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए जिस जज्बे के साथ सड़कों पर निकले हैं वे उसमें जरूर कामयाब होंगे। ऐसा कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को विश्वास हैं। उन्होंने बताया कि सर्दी के समय में भी राहुल गांधी जी के कदम रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनके इन्हीं हौंसलो और लोगों के बेशुमार प्यार की वजह से आज राहुल गांधी 3,000 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी की पदयात्रा पूरी कर चुके हैं और अब यह यात्रा दिल्ली के रास्ते यूपी में जैसे जैसे प्रवेश करने जा रही हैं वैसे ही यूपी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अपने नेता राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए बेहद उत्साह है।
इस दौरान हापुड़ के कांग्रेस जनों ने कांग्रेस नेताओं का फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, डॉक्टर ईरशाद, असलम कुरैशी, शादाब सैफी, एहतेशाम कुरैशी, निसार खान, गौरव गर्ग, राहुल शर्मा, अब्दुल कलाम, वाई के शर्मा, भरतलाल शर्मा, रिजवान कुरैशी, सुदेश कुमार, इकबाल कुरैशी, असलम सैफी, सद्दाम अब्बासी, मुजम्मिल, पोहित सिंह, सुबोध सिंह, सरफराज, अक्की कुरैशी, इमरान आदि लोग मौजूद रहे।
नगर पालिका परिषद हापुड़ चेयरमैन पद की भावी प्रत्याशी (भाजपा) अलका निम की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

























