बैंक कर्मी से लूटपाट करने वाले दो लुटेरे पुलिस ने दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस व एसओजी टीम की एक बाइक पर सवार दो बदमाशों से हुई सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो लुटेरों को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों से लूटे गए एक लाख 40 हजार रुपए नकद तथा लूटपाट की एक घटना में प्रयुक्त बाइक, एक अवैध तमंचा, तीन जिंद कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा ने बताया कि थाना पिलखुवा पुलिस और एसओजी की टीम मंगलवार की देर रात रिलायंस रोड पर चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर खोल दिया। पुलिस ने पीछा कर दोनों बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश जनपद गाजियाबाद के गांव बम्हैटा का राहुल यादव तथा थाना नंदग्राम के सेवा नगर का अमित मावी है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने पांच दिसम्बर को थाना पिलखुवा के अंतर्गत रिलायंस रोड भावापुर के पास फिनो पैमेंट बैंक के कर्मचारी से लाखों रुपए की नकदी लूटना स्वीकार किया है। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से लूटे गए एक लाख 40 हजार रुपए, बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किए है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























