सेवक कार्यों से मन को शांति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लायंस क्लब हापुड़ विराट के एक समारोह में एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल वह एक कन्या के विवाह हेतु आवश्यक सामान प्रदान किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि व डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन निधि वर्मा ने लायंस क्लब हापुर विराट के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेवा कार्यों से मन को शांति मिलती है और सुखद आनंद की अनुभूति होती है।
क्लब की अध्यक्ष अनीता सिंघल ने क्लब के उद्देश्यो व भावी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और कहा कि सभी बहने सेवा कार्यों में यथाशक्ति सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम की अन्य अतिथि बेबी जिंदल, जॉली जैन, सुनीता शर्मा, मुक्ति बत्रा, लक्ष्मी भट्ट, मनीष सिंहा, दीपिका कंसल आदि ने भी विचार व्यक्त किए और कहा कि सभी के सहयोग से ही सेवा कार्यों को मूर्त रूप दिया जा सकता है। समारोह का संचालन डॉ पुष्पा गर्ग व ममता शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। सचिव दीपाली कंसल, कोषाध्यक्ष किरण गोस्वामी, पूनम करणवाल, अर्चना कंसल, लिली आहूजा, साधना, अंशु, ज्योति, पुष्पा आदि उपस्थित थे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























