हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत किसान डिग्री कॉलेज के पास एक बार फिर कोहरे का कहर दिखाई दिया जहां कोहरे के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए जिससे हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। सड़क हादसे के दौरान वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दो लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी कई वाहन आपस में टकरा गए थे।
मामला मंगलवार की सुबह का है जहां ट्रैक्टर, पिकअप, रोडवेज बस, ट्रक समेत पांच वाहन आपस में भिड़ गए। बता दें कि कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम है जिसके चलते यह सड़क हादसा हुआ। घने कोहरे के चलते किसान डिग्री कॉलेज के पास हुए सड़क हादसे में गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद पीछे से आए वाहनों ने ट्रक में टक्कर मार दी। इस दौरान कुल पांच वाहन आपस में टकराए जिससे सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में एक चालक समेत दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए जिन्हें पास मौजूद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जिसने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की और वाहनों को साइट कराया।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























