👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर में सोमवार की शाम दो गाड़ियों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे गाडियां क्षतिग्रस्त हो गई और कार में महिला मामूली रूप से घायल हो गई जिसे पास मौजूद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि हापुड़ के ततारपुर गोल चक्कर पर सोमवार को एक गाड़ी मेरठ की ओर से आ रही थी। इसी बीच उसकी टक्कर हापुड़ से आ रही एक अन्य कार से हो गई। दोनों गाड़ियां आपस में टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एक गाड़ी में 5 लोग सवार थे जिनमें सवार एक महिला को चोटें आई हैं जिसका उपचार चल रहा है।
























