हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता और पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन हापुड़ की अपर जिलाधिकारी श्रद्धा को सौंपा। इस दौरान सपाइयों ने मांग की कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा लगाने की अनुमति दी जाए और इसके लिए भूमि आवंटित भी कराई जाए। बता दें कि गांव उपेड़ा में 11 दिसंबर को एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें कश्यप समाज के लोगों के साथ समाजवादी पार्टी के नेता भी शामिल हुए। बैठक में मांग उठी कि गांव उपेड़ा में राजस्व की भूमि या हापुड़ में बने लोहिया पार्क में धरतीपुत्र तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की एक 5 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाए।
बैठक में लिए गए फैसले की मांग को लेकर सपाई सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सन्नी जैन सर्राफ, पुरुषोत्तम वर्मा, अर्जुन जाटव, संजय गहलोत, कुंवर पाल यादव, ललित सिंह एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
























