👁 1 views Views
कप्तान के दरबार में पहुंचे फरियादी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के जनसुनवाई दरबार में सोमवार को फरियादी उमड़ पड़े। जनपद के शहरी व ग्रामीण इलाकों से अनेक लोग जनसुनवाई दरबार में पहुंचे, जहां पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने लोगों की समस्याएं व परेशानी को जाना। पुलिस अधीक्षक ने सम्बंधित थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि फरियादी की समस्या का तुरंत हल किया जाए और दोषी के प्रति जरा भी नरमी न बरती जाए। गुंडों की जगह जेल है। पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को आश्वासन दिया कि पूर्ण गुणवत्ता और निष्पक्षता के साथ समस्या का समाधान होगा और दोषी को दंडित किया जाएगा।
हापुड़ में अब खुल गया है BIKANERVALA: 7817077953






















