हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को सिंभावली में कुल 4 स्थानों पर छापेमारीकार्रवाई की जहां से क्रीम, दूध, पनीर के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए लैब में भेज दिए। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार की सुबह सहायक आयुक्त द्वितीय महेंद्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सिंभावली के गांव शकरपुर में राजे के यहां से पनीर, क्रीम, सिंभावली के एमएस डेयरी से दूध, भैना में इसाक खान के यहां से दूध तथा बुलंदशहर के स्याना से आने वाली दूध की गाड़ी से दूध का नमूना लिया और जांच को भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी होने पर संचालक डेरी बंद कर मौके से फरार हो गया।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261






















