शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी में शनिवार को एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन तब तक घर का सारा सामान राख हो चुका था। आपको बता दें कि गांव अठसैनी निवासी रफीक गांव में अपने परिवार के साथ रहते हैं जो कि आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। शनिवार की दोपहर 3.30 बजे घर में महिलाएं तथा बच्चे मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि सभी सदस्य भागकर घर से बाहर निकल गए। मोहल्लेवालों ने पानी डालकर आग पर काबू का प्रयास किया लेकिन तब तक घर का सारा सामान राख हो गया।





















