👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के डायट परिसर में जनपद स्तरीय षष्टम कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां गूगल फार्म के जरिए आवेदन करने वाले शिक्षकों को बुलाया गया। हापुड़ और गाजियाबाद से आए शिक्षकों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता परिषदीय विद्यालयों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व संविलयन शिक्षकों के बीच हुई जिसमें संविलयन धौलाना के देहरा विद्यालय की अंजू सिंहल तथा अकड़ौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय से आए शिक्षक मुकेश कुमार, गाजियाबाद के रजापुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय मटियाला से आई भारती तथा रजापुर के संविलयन विद्यालय उस्मानगढ़ी की सलोनी मल्होत्रा विजयी हुई।


























