👁 0 views Views
दो बदमाशों से चोरी के पांच मोबाइल बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने दो मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी के मोबाइल फोन, एक बाइक, दो चाकू बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि थाना हापुड़ देहात पुलिस वांछित अपराधियों की तलाश में जरौठी रोड पर गश्त कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश गांव पटना मुरादपुर के राहुल व मोहित है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी के मोबाइल फोन, एक बाइक, दो चाकू बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























