विजय दिवस पर वीर नारियों का सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हापुड़ के तत्वाधान में 1971 भारत-पाक युद्ध की ऐतिहासिक विजय 51 वीं वर्षगांठ पर विजय दिवस मनाया गया। 16 दिसंबर 1971 को आज के दिन भारत पाक युद्ध का समापन हुआ था एवं 17 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना 93 हजार सैनिकों ने सेना अध्यक्ष जनरल नियाजी के नेतृत्व में भारतीय सेना जनरल अरोरा के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया था।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शाडिल्यायन द्वारा 1971 की वीर नारियों को सोल भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही ए टी एम एस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल द्वारा वीर नारियों को 11000-11000 हजार रुपए की धनराशि भेंट की गई। उपस्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विवेक सिंह, विनोद कुमार वरिष्ठ सहायक एवं जिला सैनिक बंधु उपाध्यक्ष वारंट ऑफिसर मनवीर सिंह, हवलदार शाहिद, हवलदार के पी सिंह, महिपाल सिंह, गोपीचंद, एमसी शर्मा, सूबेदार चंद्रवीर सिंह, हवलदार मंगत सिंह, सूबेदार समर पाल सिंह, सूबेदार गजबीर सिंह, हवलदार आदिल, कैप्टन प्रमोद कुमार, सूबेदार राजेंद्र सिंह आदि।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























