भारतीय सैनिकों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने शुक्रवार को हापुड़ में विजय दिवस मनाया और सन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बता दें कि 16 दिसम्बर 1971 को भारत ने पाकिस्तान को युद्ध भारी शिकस्त थी और भारतीय सेना ने पूर्वी पाकिस्तान को आजाद कराया, जो आज बंगला देश के नाम से जाना जाता है। इस युद्ध में भारत के हजारों सैनिकों ने वीरगति पाई थी। बहादुर भारतीय सैनिकों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 16 दिसम्बर को विजय दिवस मनाया जाता है।
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल ने कहा कि भारतीय सैनिकों के पराक्रम का कोई मुकाबला नहीं है। सन् 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध को दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























