हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा स्थित मदीना मस्जिद के पास एक बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार धौलाना थाना क्षेत्र के गांव ककराना निवासी आकाश पुत्र दिनेश फिलहाल बुलंदशहर के गुलावठी के गांव बराल में रह रहा है जो शुक्रवार की सुबह बाइक पर सवार होकर नौकरी करने जा रहा था। इसी बीच गांव देहरा में जैसे ही वह पहुंचा तो एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचित किया जिसे धौलाना के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























