हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : संस्कार द को एजुकेशनल स्कूल में दो दिवसीय प्रथम एलजी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-19 का शुभारंभ किया गया जिसमें एनसीआर के 15 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अमित गुप्ता, प्रधानाचार्य छाया अग्रवाल ने प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अनादि बरुआ भूतपूर्व राष्ट्रीय महिला फुटबॉल के कोच का एक प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। आयोजन जिला फुटबॉल सचिव विपिन नागर के सहयोग से संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम विद्यालय में उपस्थित सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और सुंदर लाल गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जिसमें नृत्य और रंगारंग कार्यक्रम से सभी के हृदय में जोश और उमंग का संचार किया। तत्पश्चात विद्यालय के शारीरिक और खेलकूद विभाग अध्यक्ष मनीष त्यागी ने उपस्थित सभी टीमों के खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह दिलाकर मैच को शुरू कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनादि बरुआ ने सभी विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताते हुए अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन का उत्तम मूल्य बताया और विद्यालय के अध्यापक और अध्यापिकाओं द्वारा की गई व्यवस्था की प्रशंसा की।
नगर पालिका परिषद हापुड़ चेयरमैन पद की भावी प्रत्याशी (भाजपा) अलका निम की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं


























