हत्या के प्रयास के दो सगे भाई पुलिस के हत्थे चढ़े
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड़ में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने धारा 147/148/149/307/323/504/506 में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों पर हत्या के प्रयास का आरोप है।आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
हापुड पुलिस चैकिंग कर रही थी कि गैस्ट हाउस के पास दोनों आरोपियों को दबोच लिया।आरोपी करीमनगर के दोनों सगे भाई अजीम व नदीम है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























