हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एक सभ्य समाज को दूसरे धर्म संप्रदाय उनके रीति रिवाज का सम्मान करना चाहिए। हमें किसी को बुरा नहीं कहना चाहिए यह बात आज यहां माॅस क्लब हापुड़ के 14वें स्टालेशन सेरेमनी के मौके पर मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय हैदराबाद के पूर्व वाइस चांसलर प्रोफेसर अयूब खान ने बतौर मुख्य अतिथि कही . उन्होंने कहा कि जब हम एक दूसरे का सम्मान करेंगे तो इससे ही राष्ट्र की उन्नति होगी और विकास के रास्ते खुलेंगें।
उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हमें हर हालत में शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए जिससे हम अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बना सकते हैं । उन्होंने माॅस क्लब के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि संसार में मातृशक्ति ही बच्चों को सभ्य बनाने का कार्य करती है महिला सशक्तिकरण वर्तमान दौर की आवश्यकता है ।
माॅस क्लब के अधिष्ठापन समारोह में विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष ऐनुल हक़ एडवोकेट ने कहा कि आज का दौर तकनीकी दौर है। हर बच्चे को चाहिए कि वह कंपटीशन की तैयारी करे उसके लिए उन्होंने माॅस क्लब की सराहना करते हुए कहा कि यह शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में काम कर रहा है अच्छी पहल है। सभी लोगों को चाहिए कि वह माॅस क्लब के कार्यों से फायदा उठाएं अधिष्ठापन समारोह में नवाब जहीर एडवोकेट चेयरमैन 2022 ने अपना कॉलर क्लब के सीनियर साथी आबिद अली खान को पहना कर उन्हें वर्ष 2023 के लिए जिम्मेदारी सौंपी. इस अवसर पर क्लब के चार्टर चेयरमैन मुस्लिम कुरैशी ने माॅस क्लब का परिचय कराया और नवनियुक्त सेक्रेटरी फजलुर्रहमान ने अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि क्लब शिक्षा के क्षेत्र में काम करेगा तथा वृक्षारोपण एवं मेडिकल के क्षेत्र में भी काम करते हुए समाज के नौजवानों का मार्गदर्शन करेगा कार्यक्रम में नवनियुक्त चेयरमैन आबिद अली खान ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद हम उम्मीद करते हैं कि इस साल क्लब अब नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। साथ ही उन्होंने अपनी टीम के लिए सीनियर साथी हाजी गुफरान अंसारी को वाईस चेयरमैन, फज़लुर्रहमान को सेक्रेटरी,सैयद बासित अली को ज्वाइंट सेक्रेटरी, तथा तैमूर अब्बास उर्फ ज़िया को ट्रेजरार की भी जिम्मेदारी सौंपी।
प्रोग्राम का शुभारंभ मदरसा रहमानिया के छात्र जैनुल आबेदीन की तिलावत कलाम पाक से हुआ तथा क्लब के दिवंगत साथी हाजी नफीस अंसारी मेमोरियल अवार्ड भी हाफ़िज़ जै़नुल आबेदीन को दिया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन हाजी मोहम्मद इस्माईल ने किया इस अवसर पर क्लब के सीनियर साथी डॉक्टर अक़ील मलिक, असलम कुरैशी, हाजी गुफरान अंसारी, हाजी इरफान अल्वी, चौधरी जुबेर, चौधरी मेराज ,इरशाद अहमद, रोबिन अंसारी, फुरकान इंजीनियर, सलाउद्दीन मेवाती, सैयद फाख़िर रिज़वी, हाजी शाहिद समेत क्लब के तमाम मेंबरान के साथ-साथ शहर के अन्य संभ्रांत लोग भी शरीक थे।

























