हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर नगरपालिका परिषद में अस्थाई रूप से कार्य कर रहा एक सफाई कर्मचारी पिछले 9 महीने से अनुपस्थित चल रहा है। इस अस्थाई सफाई कर्मचारी ने कार्यालय को किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। वहीं नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर ने नोटिस जारी कर 25 दिसंबर तक कर्मी को नगर पालिका के कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। जहां सफाई कर्मी को स्पष्टीकरण देना होगा अन्यथा माना जाएगा कि सफाई कर्मचारी कार्यालय में कार्य करने के लिए इच्छुक नहीं है।
आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के अहाता बस्तीराम निवासी सोनू कुमार पुत्र जय किशन को नगर पालिका में मृतक आश्रित के रूप में अस्थाई रूप से सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात किया गया था जो एक मार्च 2022 से कार्यालय से अनुपस्थित अनुपस्थित चल रहा है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर ने स्थाई तथा अस्थाई पते पर सूचना भी भेजी लेकिन कर्मचारी उपस्थित नहीं हुआ जिसके चलते उसने सार्वजनिक सूचना के माध्यम से सफाई कर्मचारी को नगरपालिका कार्यालय में 25 दिसंबर तक उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038


























