निकाय चुनाव ट्रेनिंग से नदारद रहे तीन अधिकारियों से जवाब तलब










निकाय चुनाव ट्रेनिंग से नदारद रहे तीन अधिकारियों से जवाब तलब

हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): हापुड कलेक्ट्रेट के सभागार में सोमवार को निकाय चुनाव के लिए आर ओ और ए आर ओ के लिए ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग में जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी मेधा रूपम और निर्वाचन कार्मिक प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने कहा कि अधिकारी ठीक से प्रशिक्षण लें और पारदर्शी व निष्पक्ष निकाय चुनाव की तैयारी करें। दोनों अधिकारियों ने कहा कि ऐसी कार्य प्रणाली अपनाएं की पूरी तरह से आम लोगों को भी पारदर्शिता दिखे। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार त्यागी ने बताया कि निकाय चुनाव की तैयारी के लिए ट्रेनिंग चल रही है।सोमवार को आर ओ और ए आर ओ की ट्रेनिंग के लिए 89 अधिकारियों को बुलाया गया था। इसमें से तीन अधिकारी वन विभाग के रेंजर मुकेश कांडपाल, क्षेत्रीय वन अधिकारी कर्ण सिंह, और ए बी एस ए पंकज चतुर्वेदी ट्रेनिंग से नदारद रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए तीनों से जवाब तलब करने के निर्देश दिए। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तीनों का जवाब तलब कर लिया गया है। प्रशिक्षण में सभी अधिकारियों को आर ओ और ए आर ओ की जिम्मेदारी ठीक से निभाने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष और सदस्यों के पदों पर नामांकन से लेकर नाम वापसी तक विशेष सावधानी बरतने, पूरी प्रक्रिया पारदर्शी करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।








Related Posts

वर्तमान ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर

🔊 Listen to this वर्तमान ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक के गांव फुलदेहरा में ग्राम प्रधान की हृदय गति…

Read more

पानी के नाम पर बिक रहा बैक्टीरिया, नमूने फेल होने पर चार कंपनियों के लाइसेंस रद्द

🔊 Listen to this पानी के नाम पर बिक रहा बैक्टीरिया, नमूने फेल होने पर चार कंपनियों के लाइसेंस रद्द हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिस पानी को पीकर लोग अपनी प्यास…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वर्तमान ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर

वर्तमान ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर

पानी के नाम पर बिक रहा बैक्टीरिया, नमूने फेल होने पर चार कंपनियों के लाइसेंस रद्द

पानी के नाम पर बिक रहा बैक्टीरिया, नमूने फेल होने पर चार कंपनियों के लाइसेंस रद्द

प्रेम निकाह के कारण रिश्तों में खड़ी हुई दीवार, पत्नी की मौत पर सुपुर्द-ए-खाक को भटका पति

प्रेम निकाह के कारण रिश्तों में खड़ी हुई दीवार, पत्नी की मौत पर सुपुर्द-ए-खाक को भटका पति

ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी

ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर पलटी

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

धौलाना: औद्योगिक क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में लगी आग पर साढ़े तीन घंटे बाद पाया काबू

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद

पीएम मोदी ने दिग्गजों के बीच खड़े सांसद अरुण गोविल से मिलाया हाथ, बढ़ा कद
error: Content is protected !!