हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा में सोमवार को चादरों के बंडल के नीचे एक 5 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने बच्चे के शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। बता दें कि बच्चा बोल नहीं पाता था जो 5 दिन पहले अपने घर से खेलते समय लापता हो गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
5 वर्षीय शहादत पुत्र युसूफ निवासी नौरंगपुरी 9 दिसंबर की शाम 4:00 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह लापता हो गया और घर नहीं लौटा। परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
सोमवार की सुबह शहादत का शव उसकी नानी के घर से बरामद हुआ। बता दें कि नानी का घर 50 मीटर की दूरी पर स्थित है जहां चादरों के बंडल के नीचे दबकर मासूम की मौत होना बताया जा रहा है। बच्चा किसी समय खेलते हुए वहां पहुंचा और बंडल के नीचे दब गया। बता दें कि बच्चा बोल नहीं पाता था। शहादत की मौत की जानकारी सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























