भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को हापुड़ में विशेष हिंदू महासंघ ने एडीएम श्रद्धा शाडिल्यायन को एक ज्ञापन दिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा की अगुवाई में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कलैक्ट्रेट पहुंचा और एडीएम को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। गुलामी के प्रतीकों को हटाया जाए। लव जेहादियों पर सख्त कार्रवाई हो और कड़ा कानून बनाया जाए। गौ संवर्धन, गौ संरक्षण, स्वच्छ नदियां सरकार की प्राथमिकता में शामिल हो।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























