हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चोरी के वाहनों के पुर्जे मिनी ट्रक में लेकर जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने धनौरा मोड़ के पास से यह गिरफ्तारी की है। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
देहात प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक ट्रक ने चोरी के वाहनों के कटे हुए पुर्जे लेकर धनौरा की ओर जा रहा है। धनौरा मोड़ के पास पुलिस ने चेकिंग शुरू की और जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा है। साथ ही ट्रक में वाहनों के कटे हुए पुर्जे बरामद किए हैं जिन्हें बदमाश बेचने की फिराक में थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625

























