मोबाइल टावर के विरोध में प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मोबाइल टावर के विरोध में सोमवार को सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों न हापुड़ कलैक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया और मांग के समर्थन में एक ज्ञापन दिया।
हापुड़ के मोदीनगर रोड पर चंद्रलोक कालोनी के लोग गत एक माह से कालोनी में मोबाइल टावर का विरोध कर रहे है। कालोनी के राम लाल, ब्रह्मदत्त, चंद्रपाल सिंह, देवेंद्र शर्मा, पवन कुमार आदि ने बताया कि कालोनी में मोबाइल टावर लगने से मनुष्य व पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। वे गत एक माह से मोबाइल टावर हटाने की मांग कर रहे है, परंतु उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
सोमवार को कालोनी के सैकड़ों लोग मोबाइल टावर हटाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया।
GENUINE SUPPLEMENT लेने के लिए अभी कॉल करें : 96392 79522

























