VIDEO: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई। मौके से गुजर रहे बाइक सवार की नजर तेंदुए पर पड़ी जिसने स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर वन विभाग की टीम को अवगत कराया। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे की चपेट में आने की वजह से तेंदुए की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार यह तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जमकर तांडव मचा रहा था जिसकी वजह से ग्रामीण बेहद परेशान थे।
आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा के सामने का यह मामला है। जब रविवार की देर शाम बाइक पर सवार एक युवक दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहा था। उसकी नजर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेंदुए पर पड़ी। बताया जा रहा है कि गांव झड़ीना, खिलवाई, दौताई आदि के ग्रामीणों में तेंदुए की वजह से दहशत व्याप्त थी। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी करण सिंह, वन दरोगा अनुज जोशी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और देखा कि आसपास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली जिसके चलते प्रतीत होता है कि तेंदुए की मौत वाहन की चपेट में आने से हुई है।








Related Posts

हापुड़ में रोजगार मेला 9 मार्च

🔊 Listen to this हापुड़ में रोजगार मेला 9 मार्चहापुड, सूवि(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़ द्वारा दिनांकः 09-03-2025 को एस०एस०वी० पी०जी कॉलेज, हापुड में…

Read more

हापुड़: तेल मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सर्वे

🔊 Listen to this हापुड़: तेल मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सर्वे हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एक बड़ी तेल मिल पर सोमवार को खाद्य…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ में रोजगार मेला 9 मार्च

हापुड़ में रोजगार मेला 9 मार्च

हापुड़: तेल मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सर्वे

हापुड़: तेल मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सर्वे

गढ़मुक्तेश्वर: अनियंत्रित ट्रक ने अल्मोड़ा निवासी युवक को कुचला, मौत

गढ़मुक्तेश्वर: अनियंत्रित ट्रक ने अल्मोड़ा निवासी युवक को कुचला, मौत

जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

जानिए कब है होलिकादहन व रंगों का त्योहार होली, क्या है पूजन का समय

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
error: Content is protected !!