VIDEO: आवारा पशुओं ने किया फ़सल को नष्ट










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बेसहारा पशुओं की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ग्रामीण इलाकों के किसान इन पशुओं से अपनी फसल बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इस समस्या को अपने-अपने स्तर पर निपटने की जुगत में किसान सर्द रैन में जागकर फसलों की रखवाली करने को विवश हैं। आपको बता दें जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बेहसहारा पशुओं के संरक्षण के तमाम वादों की हकीकत की पोल खुलती नजर आ रही है। बेसहारा गोवंश ने किसानों की कई बीघा फसल नष्ट कर दी जिससे गांव के किसानों में काफी रोष व्याप्त है। किसान रिकू यादव, ऋषिपाल यादव की करीब 30 बीघा फ़सल को पशुओं ने नष्ट कर दिया।
किसान इन सर्द रातों में इम्तेहान देने को मजबूर हैं क्योंकि उनके खजाने पर किसी और की निगाह गड़ी है जिस वजह से गिरते पारे के बीच भी उन्हें खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। ये रखवाली पूरी रात चलती है। बेहसहारा पशुओं किसानों की फसल के दुश्मन बने हुए हैं और इनसे बचने की जुगत में किसान सर्द रातों में चौकीदारी करने को मजबूर हैं।








Related Posts

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

🔊 Listen to this अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के रसूलपुर बहलुलपुर गांव…

Read more

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

🔊 Listen to this हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर्व के दस्तक देते ही नमकीन की मांग बढ़ जाती है और बेसन के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

हाफिजपुर: 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, खेतों में नग्न अवस्था में मिली किशोरी

हाफिजपुर: 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, खेतों में नग्न अवस्था में मिली किशोरी

वर्तमान ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर

वर्तमान ग्राम प्रधान की मौत से शोक की लहर

पानी के नाम पर बिक रहा बैक्टीरिया, नमूने फेल होने पर चार कंपनियों के लाइसेंस रद्द

पानी के नाम पर बिक रहा बैक्टीरिया, नमूने फेल होने पर चार कंपनियों के लाइसेंस रद्द

प्रेम निकाह के कारण रिश्तों में खड़ी हुई दीवार, पत्नी की मौत पर सुपुर्द-ए-खाक को भटका पति

प्रेम निकाह के कारण रिश्तों में खड़ी हुई दीवार, पत्नी की मौत पर सुपुर्द-ए-खाक को भटका पति
error: Content is protected !!