सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपए ठगे










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :  जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला की रहने वाली एक महिला के भाई से एक शातिर ने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपए ठग लिए जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि गांव घुंघराला की रहने वाली गुलबहार के भाई रियाजुद्दीन को नौकरी की तलाश है। इसके लिए उसने गांव के रहने वाले सफीक से संपर्क किया जिसने बताया कि वह उसके भाई रियाजुद्दीन की नौकरी सऊदी अरब में लगवा देगा और इसके एवज में उसने तीन लाख रुपए की मांग की। पीड़िता ने बताया कि उसने अपने भाई का पासपोर्ट, वीजा तैयार करा लिया और रुपए भी दे दिए। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के भाई को सऊदी अरब बुला लिया। काफी दिनों तक रियाजुद्दीन को सफीक टरकाता रहा लेकिन नौकरी नहीं लगी। सख्ती से तकादा करने पर आरोपी ने महिला और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज किया जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!