हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के गांव अल्लीपुर में अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के आह्वान पर 135 ग्राम प्रधानों ने रविवार को बैठक की और विकास कार्यों पर चिंता जाहिर की। बैठक में फैसला लिया गया कि 19 दिसंबर को वह डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। प्रधानों का कहना है कि गांव में विकास कार्यो के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिल पा रही है जिसके चलते गांव का विकास नहीं हो पा रहा। ऐसे में ग्राम के विकास के लिए फंड दिया जाए।
नगर पालिका परिषद हापुड़ चेयरमैन पद की भावी प्रत्याशी (भाजपा) अलका निम की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं


























