हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर निकाय चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को सभासद बृजेश कुमार बिरजू की पत्नी संगीता रानी ने नगर पालिका परिषद हापुड़ के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया। संगीता रानी ने अपना आवेदन भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश राणा, जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी तथा जिला महामंत्री पुनीत गर्ग को सौंपा। आपको बता दें कि बृजेश कुमार बिरजू हापुड़ नगर पालिका परिषद में अतरपुरा से मौजूदा सभासद है जिनकी पत्नी संगीता रानी ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ चेयरमैन पद की भावी प्रत्याशी (भाजपा) अलका निम की ओर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं


























