खत्री समाज ने प्रवीण सेठी का गाजियाबाद में प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी का गाजियाबाद में खत्री समाज उत्तर प्रदेश की बैठक में प्रतीक चिन्ह और पटका पहनकर स्वागत किया गया। खत्री समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश संरक्षक महेश आहूजा, अध्यक्ष अनिल अरोड़ा, महामंत्री अजय टंडन, कोषाध्यक्ष शिव अरोड़ा ने रविवार को पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी को पूरे राष्ट्र में पंजाबी समाज को एक सूत्र में बांधने पर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रवीण सेठी ने कहा कि यह सम्मान पूरे पंजाबी समाज का सम्मान है। वह पंजाबी समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पंजाबी समाज को एक सूत्र में बांधने का आह्वान किया।


























