हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में चोरों के हौंसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने जरौठी रोड पर स्थित आटा मिल में सात मोटर, इनवर्टर, बैटरी और म्यूजिक सिस्टम चोरी कर लिया। चोरों ने आटा मिल में जमकर तांडव मचाया। आटा मिल के मालिक ने पुलिस को जानकारी दी जिसने जांच शुरू कर दी।
आपको बता दें कि शुक्रवार की देर रात किसी समय चोर मिल में आ धमके और सात मोटर, इनवर्टर, बैटरी व म्यूजिक सिस्टम चुरा कर फरार हो गए। शनिवार की सुबह जब आटा मिल का संचालक मिल में पहुंचा तो स्थिति को देखकर दंग रह गया जिसने देर किए बिना पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को दबोच कर सामान बरामद किया जाएगा। देहात पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी…
Read more
























