शहीद सुनील कुमार कौशिक मार्ग का उद्घाटन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मौहल्ला त्यागी नगर में शनिवार को हापुड़ मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती तथा नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने शहीद सुनील कुमार कौशिश मार्ग का उद्घाटन किया। बता दें कि हापुड़ निवासी सुनील कुमार कौशिक बीएसएफ में एएसआई के पद पर तैनात थे जो कि पंजाब के अमृतसर में ड्यूटी करते समय शहीद हो गए।
शहीद सुनील कुमार कौशिक बीएसएफ में एएसआई के पद पर तैनात थे जो भारत-पाक सीमा पर बीओपी-शेरपुर, 183 बटालियन बीएसएफ अजनाला अमृतसर पर तैनात थे। यह सीमा संवेदनशील सीमाओं में से एक मानी जाती है। इसी वर्ष 22 मई को एएसआई सुनील मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे थे कि मध्यरात्रि को मौसम अचानक खराब हो गया और भारी आंधी-तूफान की वजह से वह बुरी तरह घायल हो गए। इस दौरान अन्य साथियों की मदद से उन्हें अमृतसर के आईवीवाई अस्पताल ले जाया गया जहां चार दिनों तक उन्होंने ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ी। 27 मई को सुनील का इलाज के दौरान निधन हो गया। सुनील लगभग 34 वर्षों से देश की सेवा कर रहे थे। शनिवार को हापुड़ का मौहल्ला त्यागी नगर में शहीद सुनील कुमार कौशिश मार्ग का उद्घाटन हुआ।
सुनील के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता कौशिक, एक बेटी और एक बेटा है। पुत्री आकांशा की शादी हो चुकी है जबकि पुत्र अंकित प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा है।

























