हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के अतरपुरा चौराहा के पास स्थित चौकी से चंद कदम पहले टूटी पुलिया लोगों के लिए आफत बनी हुई है जहां आए दिन कोई ना कोई नाले में गिरता रहता है। पुलिया की मरम्मत न होने की वजह राहगीरों और दुकानदारों को बेहद समस्या हो रही है। कई बार तो वाहन सवार वाहन समेत नाले में गिर जाते हैं लेकिन आए दिन हो रहे हादसों से भी संबंधित विभाग सबक लेने को तैयार नहीं है।
आपको बता दें कि पक्का बग्गा चौराहा से अतरपुरा चौराहा जाने वाले रास्ते पर श्रीराम कॉन्पलेक्स मार्ग पर टूटी पुलिया हादसों को आमंत्रित कर रही है जिसकी वजह से बेहद समस्या हो रही है। वाहन सवार अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। वह सबसे बड़ी बात यह है कि यह पुलिया टूटी कैसे? ऐसे में टूटी हुई पुलिया का सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा जाना चाहिए।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























