हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली प्रभारी निरीक्षक ने शनिवार की रात को थाने में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ एक बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। निरीक्षक शैलेश कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को अवगत कराया यदि क्षेत्र में कोई बड़ा हादसा या घटना होती है तो तुरंत उन्हें सूचित करें। घटनाओं पर विराम लगाने के उद्देश्य से क्षेत्रों में गश्त बढ़ाएं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले। आपात स्थिति में तुरंत अधिकारी को मामले से अवगत कराएं। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार ने निर्देश दिए कि घटना किसी भी समय हो उन्हें तुरंत मामले की जानकारी दें। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बहुत ही ध्यान पूर्वक निरीक्षक की बात को सुना।
सिंभावली थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ इस बैठक का आयोजन किया जहां उन्होंने पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के लिए कहा। साथ ही कहा कि संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की पैनी निगाह होनी चाहिए और किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























