हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में शनिवार की देर शाम बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में अभियान चलाया। साथ ही इलाके में गश्त भी की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने व्यापारियों व लोगों से सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जरूरी सुझाव मांगे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बता दें कि आने वाले दिनों में पुलिस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की तैयारी में है जिससे अपराधिक घटनाओं पर विराम लग सके। अपराध पर विराम लगाने तथा कानून व्यवस्था का जायजा लेने के चलते पुलिस ने बाबूगढ़ छावनी के अंबेडकर चौराहा, मुख्य बाजार आदि मार्गो में पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि वह समय-समय पर लोगों से जरूरी सुझाव लेकर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में हरसंभव कदम उठा रही है।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























