हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में यातायात पुलिस ने लापरवाह ऑटो चालकों के पेच कसे और सही प्रकार से यूनिक आईडी लिखवाने की चेतावनी दी। यातायात पुलिस ने कहा कि किसी भी सूरत में नियमों की अनदेखी न करें। यदि किसी यात्री का सामान ऑटो में छूटता है तो वह तुरंत ट्रैफिक कार्यालय या यातायात पुलिस के हवाले कर दें। टीएसआई विजेंदर पाठक व टीएसआई राकेश शर्मा ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान के पास ऑटो चालकों को निर्देश दिए कि वह यात्रियों का खोया हुआ सामान लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश करें। साथ ही सभी के लिए उदाहरण बने। सवारियों का सामान ऑटो में अक्सर छूट जाता है जो समय पर नहीं मिलता। इसके चलते यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
हापुड़ में रोजगार मेला 9 मार्च
🔊 Listen to this हापुड़ में रोजगार मेला 9 मार्चहापुड, सूवि(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, हापुड़ द्वारा दिनांकः 09-03-2025 को एस०एस०वी० पी०जी कॉलेज, हापुड में…
Read more
























