हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने गांव औरंगाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में हत्यारोपितों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। ज्ञात हो कि 29 मार्च की रात को गांव निवासी बाबूराम के बेटे विकास की कुछ आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पहले ताबड़तोड़ फायरिंग और फिर धारदार हथियार से हमला कर विकास को मौत के घाट उतार दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जिसमें पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























