जनपद स्तरीय तिलहन मेले का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के नवीन मण्डी परिसर में नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा लगाए गए जनपद स्तरीय तिलहन मेले का आयोजन किया गया जिसका शनिवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर कृषि, कृषक संबंधित विभिन्न विभाग के पदाधिकारी एवम क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कृषि मेले में लगी प्रदर्शनी को भी देखा।
कृषि विभाग द्वारा शनिवार को किसान मेले का आयोजन किया गया जिसमें जनपद स्तरीय तिलहन मेला लगाया गया। इस दौरान हापुड़ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर भी उपस्थित रहे। किसान मेले में किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जहां उन्हें खेती से संबंधित जानकारियां दी गई। साथ ही बताया कि तकनीक के माध्यम से किस तरह किसान की आय को दोगुना किया जा सकता है।

























