सर्वोदय कालोनी मार्ग का नामकरण पत्रकार अनिल त्यागी मार्ग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यहां मेरठ रोड से सर्वोदय कालोनी जाने वाले मार्ग का नाम वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी मार्ग रखा गया है, जिसका उद्घाटन शनिवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने नारियल तोड़ कर किया। सांसद ने कहा कि हापुड़ के वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी ने अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से अलग पहचान स्थापित की थी।
पत्रकार अनिल त्यागी का करीब दो वर्ष पहले ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया था। पत्रकारों की मांग पर नगर पालिका परिषद हापुड़ के मेरठ रोड से सर्वोदय कालोनी जाने वाले मार्ग का नामकरण वरिष्ठ पत्रकार अनिल त्यागी मार्ग रखने का प्रस्ताव पास किया था।
चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने भी पत्रकार अनिल त्यागी का स्मरण करते हुए उन पलों को याद किया, जो कभी उनके साथ व्यतीत किए थे। विधायक विजयपाल, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, प्रवीन सेठी, अभिषेक त्यागी, अर्चित त्यागी, मोहन सिंह आदि उपस्थित थे।
GENUINE SUPPLEMENT लेने के लिए अभी कॉल करें : 96392 79522




























