148 करोड़ से गढ़मुक्तेश्वर में बनेगा आधुनिक बस अड्डा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ का पौराणिक तीर्थस्थल उत्तर प्रदेश के उन 23 शहरों में शामिल है, जहां आधुनिक बस स्टेंड व कामर्शियल काम्प्लैक्स का निर्माण होना है। इसके लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने पहल शुरु कर दी है।
निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा जारी एक इश्तहार के मुताबिक गढ़मुक्तेश्वर में प्रस्तावित बस स्टेशन कम कामर्शियल काम्पलैक्स का निर्माण 25 हजार वर्ग मीटर में होगा और इस पर 148 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह निर्माण पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप आधार पर डीबीएफओटी माडल पर होगा। निगम ने इश्तहार के माध्यम से निर्माण हेतु टेंडर आमंत्रित किए है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर





























