एसपी ने दिलाई ट्रैफिक रुल पालन करने की शपथ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शुक्रवार को जेएमएस स्कूल में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों तथा कर्मचारियों को ट्रैफिक रुल का पालन करने की शपथ दिलाई।
जेएमएस में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा को लेकर एक समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करके ही सड़क हादसों पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे अपने-अपने बच्चों को तेज गति में वाहन न चलाने, वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात न करने, सीट बैल्ट लगाने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने आदि को कहें।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























