हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला रजनी विहार की सड़कें अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं। यहां की सड़कें कहीं से धंस गई है तो कहीं से काफी ऊपर उठ चुकी है जिसकी वजह से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालात देखकर ऐसा लग रहा है कि वाहनों की गति को थामने के लिए सड़क ने खुद ही स्पीड ब्रेकर बना लिए हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है लेकिन जिम्मेदार है कि उन्हें कोई परवाह ही नहीं। जिस तरह से इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क पर बिछाई गई है उसमें लापरवाही सामने आ रही है। ऐसे में जिम्मेदारों के साथ-साथ ठेकेदारों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
पिलखुवा के मोहल्ला रजनी विहार की यह तस्वीर पिछले कई दिनों से बनी हुई है जहां बारिश के दौरान तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। टूटी सड़क के साथ नालियों की स्थिति भी बेहद खराब है जिसकी वजह से लोगों को असुविधा हो रही है। वाहन सवार कभी भी गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।
बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली
🔊 Listen to this बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा 27 फरवरी शुक्रवार को फाल्गुन एकादशी पर श्री श्याम प्रभु…
Read more



























